दिनभर स्क्रीन के सामने रहने से आँखों में जलन और थकान होना आम है। इसे ‘डिजिटल आई स्ट्रेन’ कहते हैं। इससे बचने के लिए ’20-20-20′ नियम अपनाएं:
- हर 20 मिनट काम के बाद,
- 20 सेकंड का ब्रेक लें,
- और 20 फीट दूर देखें।
यह सरल आदत आपकी आँखों की मांसपेशियों को आराम देती है, सूखापन घटाती है और सिरदर्द से बचाती है। आज ही इसे अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं!