क्या आप भी दिनभर स्क्रीन के सामने बिताते हैं? आंखों में जलन, धुंधलापन और सिरदर्द ‘डिजिटल आई स्ट्रेन’ के संकेत हैं। इससे बचने के लिए ‘२०-२०-२०’ नियम अपनाएं:
- हर २० मिनट के बाद,
- २० सेकंड का ब्रेक लें,
- २० फीट दूर किसी वस्तु को देखें।
यह सरल आदत आंखों की मांसपेशियों को आराम देती है और आपकी दृष्टि को सुरक्षित रखती है। आज ही ट्राई करें!